गुरुग्राम। एसजीटी यूनिवर्सिटी के डेंटल साइंसेज संकाय ने ग्रामीण ज्ञान साक्षरता अभियान–विकसित भारत की नींव की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल जागरूकता और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है। 10 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत संकाय की टीमें अब तक गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर और गुरुग्राम तहसील के लोहत, मंकड़ोला, कोटा और तेजनगर गांवों का दौरा कर चुकी हैं। डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर एवं डीन डॉ. सुमित सिंह फुकैला ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से संवाद कर उन्हें स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, पोषण, स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद