फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशा उन्मूलन व तंबाकू निषेध के लिए छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नशा मुक्ति और तंबाकू निषेध के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा सोमवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, नगर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार व उनकी टीम ने भी भाग लिया। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और इसके कारण परिवारों में आने वाली टूट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं कभी नशा नहीं करेंगे और समाज में नशे के शिकार युवाओं को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य विजय प्रतीक धनखड़ ने भी छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की सीख दी और इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें