- उपायुक्त ने जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में सभी विभागों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा कि इस अभियान के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा के माध्यम से जो दिशा-निर्देश प्राप्त हुए, उसके अनुसार जिला नूंह में स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक समूहों, एनसीसी/एनएसएस, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें तथा सामूहिक शपथ दिलाई जाए। जागरूकता कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो व प्रतिज्ञा को सोशल मीडिया पर हैशटैग नशामुक्त अभियान व हैशटैग एनएमबीए के साथ साझा करें। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाए, जिसमें संबंधित विभाग सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करें।