फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: माचिस खरीदने के विवाद में खूनी झड़प, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में रविवार रात माचिस खरीदने के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रंजिश के चलते एक ही परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता इरसाद निवासी नौरंगाबाद ने बताया कि उसके चाचा अब्दुल रहमान की दुकान पर कुछ समय पहले मोहरू का नंगला निवासी ईजाज माचिस खरीदने को लेकर झगड़ पड़ा था। इस विवाद की शिकायत पहले भी हसनपुर थाने में दी गई थी। इसी रंजिश के चलते 26 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे ईजाज का भाई हसीन उनके चाचा के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी फेंककर मारी, जो परिवार के सदस्यों को लगने से बाल-बाल बची। इरसाद के भाई आबिद ने विरोध किया तो ईजाज, जावेद, वकील, साहिल, सुब्बी, सहनाज और साहब हुसैन समेत अन्य लोग लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान तौफिक, अलीम और आबिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें