फिरोजपुर झिरका (संवाद)। विजयदशमी के उपलक्ष्य पर श्री रामलीला कमेटी फिरोजपुर झिरका कार्यकारिणी के तत्वाधान में श्री रामलीला रंगमंच पर भगवान श्री गणेश की पूजा की गई। इस दाैरान रामलीला के समस्त कलाकारों का तिलक किया गया और दाहिने हाथ पर काला डोरा बांधा और भगवान श्री गणेश से सकुशल भगवान राम की लीलाओं के मंचन को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की।अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, सुभाष सर्राफ गोयल, वेद हंस, रतनलाल गोयल, महेश गर्ग, भगवानदास सेन, कुलदीप कुमार सहित काफी संख्या में रामलीला कमेटी के कलाकार मौजूद रहे।