फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बार गुर्जर गांव में सिलाई व कंप्यूटर सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। खंड के गांव बार गुर्जर में सोमवार को उन्नति चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिलाई और कंप्यूटर केंद्र शुरू किया गया। गांव के बाबा मोहनराम मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की चेयरपर्सन बबीता यादव ने सिलाई केंद्र और कंप्यूटर केंद्र का रिबन काटकर उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं या लड़कियां सिलाई या कंप्यूटर सीखना चाहती हैं, उनके लिए ये सुविधा केंद्र पर निशुल्क है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के सीईओ व पूर्व पार्षद बलबीर सिंह गब्दा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराए जाएंगे। गांव की पूर्व सरपंच ओमवती देवी ने कहा कि उन्नति चेरिटेबल ट्रस्ट ने गांव के विकास और ग्रामीण महिलाओं के लिए जो सहयोग किया है, उसके लिए गांव के लोग उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर रेखा रावत, लेखराज चेयरपर्सन पति नगर परिषद सोहना, उल्लावास से सतबीर सरपंच, महेश खटाना, जगता पहलवान, धर्मपाल खटाना, विपिन खटाना, अनूप, वजीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें