फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में सीवरेज व्यवस्था होगी बेहतर

विज्ञापन
शहर में चल रहा सीवर लाइन डालने का कार्य। फाइल
विज्ञापन
सेक्टर-81 से 115 तक सीवरेज प्रबंधन पर फोकस, जीएमडीए मास्टर सीवर नेटवर्क को बेहतर करने में जुटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-81 से 115 तक मास्टर सीवर नेटवर्क को बेहतर करने में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 68 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है, जबकि लगभग दो किलोमीटर कार्य अभी शेष है। साइबर सिटी में द्वारका एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद नए सेक्टरों का तेजी से विकास हो रहा है। सेक्टर-68 से 95 और सेक्टर-99 से 115 तक नई आवासीय सोसाइटियां विकसित हो रही हैं।
वहीं, बिल्डर भी अपने प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने में लगे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में आबादी लगातार बढ़ रही है। इन सेक्टरों को पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने विकसित किया था। शुरुआत में आबादी कम होने के कारण पूरे क्षेत्र में सीवर नेटवर्क पूरी तरह विकसित नहीं हो सका। कई स्थानों पर सीवर लाइनें अधूरी हैं और मास्टर लाइन नेटवर्क भी पूरा नहीं है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों पर सीवर का पानी खुले क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है। अब न्यू गुरुग्राम के इन सेक्टरों में मास्टर सीवर और पानी की लाइन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी जीएमडीए के पास है। ऐसे में प्राधिकरण इन सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-107 में बनेगा एसटीपी
जीएमडीए सेक्टर-81 से 115 तक बिछाई जा रही मास्टर सीवर लाइन को सेक्टर-107 में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जोड़ेगा। सेक्टर-107 में 100 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाना है। जीएमडीए की बोर्ड बैठक में इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


-
नए सेक्टरों में सीवर की मास्टर लाइन डाली जा रही है। इससे कई सेक्टरों में सीवर नेटवर्क बेहतर होगा और लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से राहत मिलेगी। जीएमडीए शहर में सीवरेज सिस्टम को बेहतर करने में जुटा हुआ है। -हेमंत कुमार, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें