द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्थित राजेंद्र पार्क की खेत वाली गली में करीब एक साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद सड़क पर काम होने की वजह से थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन दोबारा सीवर का गंदा पानी गली में बहने लगा। इससे करीब 5 से 6 एकड़ तक की निजी जमीन में गंदा पानी भर गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि करीब 600 एमएम सीवर पाइप लाइन सफाई का टेंडर पूरा होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है जिसके चलते निवासियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही बदबू व गंदगी से लोगों को जीना दूभर हो गया है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई बच्चे डायरिया, उल्टी जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। नगर निगम के प्रवक्ता ने कहा कि नई सीवर लाइन डाली जा रही है जिसके बाद राजेंद्र पार्क एरिया में सीवर की समस्या दूर हो जाएगी। संवाद
-
कोट
इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों की समान को खरीदने में परेशानी हो रही है। साथ ही हमेशा घर बदबू से रहने का मन नहीं करता है। वहीं रिश्तेदार भी अब आने से कतराते हैं।
- दिनेश, राजेंद्र पार्क निवासी
इस समस्या का बीच में समाधान हो गया था, लेकिन फिर कुछ दिनों से यह समस्या दुबारा से पैदा हो गई है। इससे बच्चें और बुजुर्ग घर में कैद होने के लिए मजबूर है क्योंकि बच्चों न तो बाहर खेल सकते है और न बड़े-बुजुर्ग बाहर टहलने के लिए जा सकते है।
- देवा, राजेंद्र पार्क निवासी