गुरुग्राम। सेक्टर-22 और सेक्टर-23 की डेढ़ किलोमीटर लंबी सीवर लाइन की मरम्मत अगले महीने शुरू होगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 8.5 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया है। 25 साल पुरानी यह लाइन खराब हालत में है। जीएमडीए मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक से इसकी मरम्मत कराएगा। ब्यूरो