फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-43 और डीएलएफ फेज-2 में सीवर ब्लॉक, नहीं उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि नगर निगम अधिकारियों से मिलने पहुंचे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-43 और डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में सीवर ब्लाक होने व कूड़े का उठान नहीं होने के चलते यहां के निवासियों का गुबार बुधवार को नगर निगम में फूट प़ड़ा। इन क्षेत्रों के रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि इकट्ठा होकर जोन-3 के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार से मिलने पहुंचे और समस्या रखी। संयुक्त आयुक्त ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व सीवर लाइनों को खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
डीएलएफ फेज-2 आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में निगम द्वारा 68 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन मौके पर कर्मचारियों की संख्या कम पाई जाती है। इसके कारण सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। एमजी रोड पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में सफाई शाखा के अधिकारियों ने कहा कि जो भी गैरहाजिर होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त डा. नरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाएं। प्रतिदिन कचरा उठाया जाए। अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। सीवर ब्लॉकेज व ओवरफ्लो की शिकायतों का समाधान करवाएं। बैठक में सेक्टर-43 आरडब्ल्यूए से वीएस राणा, डीएलएफ फेज-2 से विपिन यादव, सहायक अभियंता दलीप सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें