फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पालम विहार सी ब्लॉक में आ रहा सीवेज मिश्रित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने निगमायुक्त को लिखा पत्र, जांच और पाइप लाइन बदले जाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार सी ब्लॉक के निवासियों ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर इलाके में पेयजल के साथ सीवेज का गंदा पानी आने की शिकायत की है। निवासियों ने लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से सी- 1 ब्लॉक में पेयजल गंदा और बदबूदार आ रहा है।
विज्ञापन

ऐसा लग रहा है कि सीवेज की गंदगी पेयजल में जा रही है। पानी का उपयोग घरेलू प्रयोग में भी करना कठिन हो गया है। इस समस्या के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सी-1 ब्लॉक के कई लोगों ने हस्ताक्षर कर यह पत्र भेजकर इस समस्या के शीघ्र समाधान की गुजारिश निगमायुक्त से की है। इलाके के निवासी कृष्ण कपूर ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति पहले भी यहां होती रही है। इस साल 22 जनवरी को भी ऐसी शिकायत निगमायुक्त से की गई थी। लोगों ने मांग की है कि गंदा पानी कहां पेयजल में मिल रहा है इसकी जांच कराई जाए और पेयजल की लाइन बदली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें