फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी पर ट्राॅला के ब्रेक लगाने पर टकराए कई वाहन, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह हुआ था हादसा, बाइक राइडर आए चपेट में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्राॅला के अचानक ब्रेक लगाने से दो अलग अलग बाइक पर सवार युवकों की कैंटर और ट्राॅला के बीच में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-5 निवासी मुकुल कुमार ने कहा कि वह रविवार सुबह साढ़े सात बजे बाइक राइडिंग कर रहे थे। वह गोल्फ कोर्स रोड से होते हुए सोहना पहुंचे और वहां से केएमपी एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे की तरफ जा रहे थे। सुबह पौने नौ बजे के करीब केएमपी एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले आगे चल रहे ट्राॅला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस पर पीछे चल रही आई-20 कार टकराई और उसके पीछे बीएमडब्ल्यू कार टकरा गई। वहीं साथ में चल रहा कैंटर भी टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रहीं दो बाइक भी टकरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार कैंटर और ट्राॅला में जाकर फंस गए। केएमपी से गुजर रहे लोगों की की मदद से प्रशांत नरुला और परमीत सूद को बाहर निकाला। प्रशांत को नूंह के नल्हड़ अस्पताल में भर्ती करवाया और परमीत सूद को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ट्राॅला चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें