फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फोन पर चाचा-ताऊ की आवाज आए तो भरोसा न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से रिश्तेदारों की आवाज में फोन करके पैसा मांग रहे साइबर ठग
विज्ञापन


बीते एक माह के दौरान कई मामले पहुंचे पुलिस के पास




मयंक तिवारी

गुरुग्राम। अनजान नंबर से आपके मोबाइल पर कॉल करके अगर आपके चाचा-ताऊ, मामा-नाना या अन्य रिश्तेदार किसी मुसीबत में होने की बात करके पैसों की मांग करें तो उन पर सीधे भरोसा न करें। फोन काटकर संबंधित रिश्तेदार के मोबाइल पर फोन जरूर कर लें। ऐसा न हो कि आप जाने-अनजाने साइबर ठगी के शिकार हो जाएं।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से रिश्तेदारों की आवाज में फोन करके ठग पैसों की मांग कर रहे हैं। इस तकनीक के माध्यम से साइबर ठग सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीर व आवाज से नकली को असली बनाकर पेश कर रहे हैं। कमिश्नरेट में हो रहे इस तरह के अपराध से बचने के लिए पुलिस ने सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन

ठग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफार्म से तस्वीर को लेकर इस तरह से पेश करेंगे कि सामने वालों को लगेगा कि बिल्कुल असली है। ठगों के वारदात के तरीके बदल रहे हैं। साइबर ईस्ट थाने में इस तरह की शिकायत आने के बाद अब ठगों से बचने के लिए जागरूकता अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से हो रही वारदात से बचने की सलाह दी गई है। इन वारदात में भाई की आवाज में दुर्घटना का बहाना बनाकर खाते में पैसा डलवाना या किसी की तस्वीर को इस तरह से पेश करना कि सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कह कर दोस्त से पैसा डलवाना आदि है।

जेल में विचाराधीन बंदियों के परिवार वालों से हुई ठगी

ठगों ने जेल में बंद तीन विचाराधीन बंदियों के परिवार वालों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने बंदी के वकील और ई - कोर्ट से होने वाली सुनवाई से उसके परिजनों की जानकारी हासिल कर ली थी। ठगों ने इस कदर परिवार वालों को भरोसे में लिया कि उनकी बात पर भरोसा करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा पिछले दिनों साइबर ठगों ने एक युवक से उसके पिता का दोस्त बनकर यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपयों की ठगी कर ली थी।


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से हो रही ठगी से बचने के उपाय

: डीप-फेक से बचे, वीडियो या तस्वीर नकली पूरी तरह से असली दिखेगी।
: किसी अज्ञात लिंक को क्लिक न करें।
: फेंक वीडियो से पैसा मांगने की जानकारी 1930 पर तुंरत दे, सूचना डायल 112 पर भी दी जा सकती है।
: सोशल मीडिया पर अधिक जानकारी देने से बचे।
: सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी को सुरक्षित रखे, कोई उसमें प्रवेश न कर सके।

वर्जन
पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल ठगों का नया तरीका है। लोगों से अपनी जानकारी सुरक्षित रखने, असली व नकली की पहचान करने के साथ ही समय पर 1930 पर जानकारी देने की अपील की जा रही है। - सिद्धार्थ जैन, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें