फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएम श्री स्कूल भोराकलां में मिलीं कई खामियां, कारण बताओ नोटिस की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण रिपोर्ट में उठे सवाल...36 में से 24 कंप्यूटर खराब, दो साल से बंद पड़ा नया भवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पीएम श्री राजकीय विद्यालय भोराकलां में औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई गंभीर कमियां सामने आई हैं। निरीक्षण रिपोर्ट में स्कूल के कामकाज में घोर लापरवाही और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है। इसके बाद विभाग ने प्रधानाचार्य सहित संबंधित शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है।
रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में पीएम श्री योजना के तहत मिले सरकारी फंड और उसके खर्च का कोई साफ ब्योरा नहीं मिला। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान राजेंद्र नाम के एक शिक्षक स्कूल से नदारद पाए गए, जबकि हाजिरी रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। इस मामले को विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

डिब्बों में बंद मिलीं आधुनिक सुविधाएं
डिजिटल शिक्षा के दावों के बीच स्कूल की कंप्यूटर लैब में 36 में से केवल 12 कंप्यूटर चालू मिले, जबकि 24 खराब पड़े हैं। बुनियादी ज्ञान के अभाव में छात्र कंप्यूटर के सामान्य सवालों के जवाब तक नहीं दे सके। विज्ञान की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब में पूरा सामान होने के बावजूद लंबे समय से कोई प्रैक्टिकल नहीं कराया गया। स्कूल का दो मंजिला नया भवन पिछले दो साल से बंद पड़ा है, जिससे पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब का नया सामान आज भी पैकिंग में ही धूल फांक रहा है। एक एनजीओ द्वारा दी गई एआई और रोबोटिक्स किट के कमरे भी ताले में बंद मिले।
विज्ञापन

सुरक्षा और खेल सुविधाएं भी बदहाल
स्कूल में छात्रों के शौचालय बेहद गंदे और इस्तेमाल न करने लायक मिले। खेल का कमरा बंद मिला और मैदान की हालत भी खस्ता है। सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और बिजली बैकअप के लिए रखा जनरेटर लंबे समय से ठप पड़े हैं। निरीक्षण के दौरान कई कक्षाएं बिना सही टाइमटेबल के चलती पाई गईं और कमरों से शिक्षक गायब थे। प्रशासन अब दोषियों पर सख्त एक्शन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें