फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी, हीरो और होंडा सहित कई कंपनियों के प्लांट खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मारुति सुजुकी, हीरो मोटरसाइकिल और होंडा सहित अन्य कंपनियों ने गुरुग्राम स्थित अपने प्लांट को 16 मई तक बंद किया था, जिसके बाद सोमवार को सभी कंपनियों ने अपने-अपने प्लांट दोबारा से शुरू कर दिए। पहला दिन कंपनियों में शेड्यूल बनाने एवं उत्पादन की प्रक्रिया को शुरू करने में ही बीत गया। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका हैै कि पहले दिन कितने कर्मचारियों और श्रमिकों को बुलाया गया था। इतना जरूर है कि पहले दिन से मशीनों की मेंटेनेंस शुरू की गई है जो कि अभी कुछ दिन और चलेगी। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, फिलहाल एक शिफ्ट ही चलाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के बीच मारुति सुजुकी कंपनी ने 1 मई से 8 मई तक कंपनी को बंद रखने की घोषणा करते हुए उत्पादन नहीं करने का फैसला लिया था। इसके बाद 16 मई तक बंद रखने की घोषणा की थी। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, एमजी मोटर इंडिया, होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया और सुजुकी मोटरसाइकिल के प्लांट में भी उत्पादन बंद था। सोमवार को इन सभी कंपनियों को खोला गया। इन सभी बड़ी कंपनियों के खुलने के बाद इनमें पुर्जे और असेसरीज का सामान उपलब्ध कराने वाली छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि बड़ी कंपनियों में उत्पादन बंद होने के कारण छोटी औद्योगिक इकाइयों में भी सही ढंग से काम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें