फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्या पाहुजा की हत्या का सातवां आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि बंगा की सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी, नहीं बरामद हुई कार का चाबी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी रवि बंगा की सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पुलिस ने उससे घटना स्थल की निशानदेही कराने के साथ भोपाल में बीएमडब्ल्यू की चाबी की तलाश की। चाबी नहीं मिली। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। अब तक इस हत्याकांड में सात लोग जेल जा चुके हैं।
सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पास एक होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की गोली मार कर हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने वाले आरोपी रवि बंगा की सात दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पहले तीन दिन के दौरान सीआईए 17 की टीम ने पंजाब के संगरूर जिले से निकलने वाली भाखड़ा नहर पर निशानदेही कराई थी। उसके बाद दोबारा से अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान उससे बीएमडब्ल्यू की चाबी बरामद करनी थी। पुलिस टीम उसे भोपाल लेकर गई थी। जहां पर कार की चाबी नहीं मिली। अभी तक दिव्या पाहुजा का एक मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें हत्या का मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत, होटल पर काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश, होटल मालिक की गर्ल फ्रेंड मेघा, पीएसओ प्रवेश, दोस्त बलराज गिल व रवि बंगा शामिल हैं।
विज्ञापन





मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की जांच पूरी हो चुकी है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की ओर से सभी साक्ष्यों को जुटाया जाएगा। अदालत में पेश होने वाली चार्जशीट समय पर दी जाएगी। उसमें कोई कमी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

वरुण दहिया, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें