फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताइक्वांडो पुमसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले के सात खिलाड़ी पुणे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
8 से 11 जुलाई तक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पांचवी इंडिया ताइक्वांडो पुमसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के सात खिलाड़ी सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे के लिए रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता 8 से 11 जुलाई तक श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले खिलाड़ियों ने पिछले कई सप्ताह तक नियमित और कड़ा अभ्यास किया। प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों ने तकनीक, संतुलन, गति और प्रस्तुति पर विशेष मेहनत की है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेंगे। जिले से चयनित सभी सात खिलाड़ी बेहतर तैयारी और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले खेल प्रेमियों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी की है। हर खिलाड़ी ने अभ्यास के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्हें विश्वास है कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतेंगे और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें