फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 20.28 करोड़ की ठगी करने वाले नाबालिग सहित सात दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
5940 शिकायत और 321 मामले हैं दर्ज, साइबर सेल की जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देश भर में छह हजार से अधिक लोगों के साथ 20.28 करोड़ की ठगी के नौ आरोपियों को वेस्ट साइबर थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें एक नाबालिग और एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, बैंक संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन के अनुसार वेस्ट साइबर थाना की पुलिस टीम ने ठगी के जिन आरोपियों को दबोचा है उनकी पहचान दीपमाला, सतपाल, मोहम्मद मुर्शीद, निजाकत अली, सुरेश व जयप्रकाश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेट सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर सामने आया कि आरोपियों पर देश भर में लगभग 20 करोड़ 28 लाख रुपयों की ठगी की 5,940 शिकायतें व 321 केस दर्ज हैं। जिनमें से चार केस गुरुग्राम के साइबर क्राइम वेस्ट थाने में व एक केस साइबर क्राइम ईस्ट थाने में दर्ज है। सभी आरोपियों को पुलिस टीम ने एक माह के भीतर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य आरोपियों को भोंडसी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके खाते भी सीज कराए गए हैं। सिम कार्ड का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेट सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। - सिद्धांत जैन, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें