फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। 58वीं एसजीएफआई राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन तीन से पांच अक्तूबर तक कैथल के आरकेएसडी स्टेडियम में किया गया। जहां जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए।


इस प्रतियोगिता में राशि ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वंदना, काशवी और प्रियांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, आभा, खुशी और नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों ने न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के कोच प्रशांत यादव और मुस्कान ने उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि हमें इन खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन, गुरुग्राम के जनरल सेक्रेटरी पवन सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, लगन और प्रतिभा से मैदान में शानदार छाप छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें