गुरुग्राम। जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए समाधान शिविर में सोमवार को सात शिकायतों की सुनवाई हुई। जिन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से समाधान करने का निर्देश दिया। समाधान शिविर में एसडीएम गुरुग्राम हितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में समस्याओं की सुनवाई की गई। एसडीएम ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। ब्यूरो