गुरुग्राम। प्रशासन की ओर से आयोजित समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को सात समस्याएं रहीं। इसमें परिवार पहचान पत्र की एक समस्या और नगर निगम से जुड़ी तीन, अन्य समस्याएं पुलिस व बिजली विभाग की रहीं। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक भरोसेमंद और प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। यह बात एडीसी सोनू भट्ट ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान कही। एडीसी ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं। ब्यूरो