फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समाधान शिविर में सात शिकायतों पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति नागपाल ने आमजन की सात शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बारिश के कारण शिविर में शिकायतकर्ताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित किए जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें