फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल मालिक की गोली मारकर हत्या के मामले तीन शूटर सहित सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दबोचा,
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी में हुई होटल मालिक की हत्या के मामले में सीआईए मानेसर और ग्वालियर पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी शूटर है। पुलिस सभी आरोपियों को ग्वालियर से गुरुग्राम लेकर आ रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्थ सिंह, निखिल कुमार, विपिन, विक्की, मंथन, पुनीत कुमार और क्रिशन के रूप में हुई है।

पटौदी-कुलाना रोड पर जाटौली स्थित झोपड़ी होटल के मालिक दीपेन्द्र उर्फ मोनू (37) की मंगलवार की रात को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उत्तर प्रदेश के महेंद्र भी सिर में चोट लगने से घायल हो गए थे। घायल का सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2020 में हुई हत्या की रंजिश में होटल मालिक को गोली मारी की गई। मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

होटल मालिक की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। टीम की ओर से उन्हें लेकर गुरुग्राम आया जा रहा है। आरोपियों के आने के बाद ही अन्य सवालों का खुलासा होगा। - राजेश डीसीपी क्राइम , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें