नगीना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पिथौरपुरी में ‘सेवा एवं संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फिरोजपुर झिरका मार्केट कमेटी चेयरमैन महावीर सैनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में जीपीएस प्रभारी सतीश कुमार, जीजीएमएस डीडीओ सफी मोहम्मद, समाजसेवी लुकमान खान, अब्दुल करीम, मोहम्मद आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। संवाद