गुरुग्राम।
मौजाबाद स्थित राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना का दौरा करवाया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य सुखबीर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा भविष्य में बेहतर कॅरिअर की दिशा दिखाना था। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का भ्रमण उत्साहवर्धन बताया और उन्हें मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से तेजपाल वर्ग अनुदेशक, राजेंद्र ई. डी.अनुदेशक, नरेश वेल्डर अनुदेशक,व अजय कुमार वायरमैन अनुदेशक इत्यादि उपस्थित रहे।