फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देना बर्दाश्त नहीं कर पाता था सीरियल किलर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा पालम विहार द्वारा गिरफ्तार सीरियल किलर मोहम्मद रजी गाली देना बर्दाश्त नहीं कर पाता था। गाली सुनते ही वह बेकाबू हो जाता था।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि रजी ने बताया है कि सेक्टर-29 में रेहड़ी पर साइकिल रखकर ले जा रहे एक व्यक्ति को उसने रोका था। उससे बातचीत कर उसे अपने साथ शराब पीने के लिए मनाया। शराब पीने के दौरान रेहड़ी वाले ने किसी बात पर मोहम्मद रजी को गाली दे दी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने रेहड़ी वाले के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर नगर निगम के माध्यम से अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद रजी करीब एक महीने पहले ही दिल्ली से गुरुग्राम आया था। यहां निर्माणाधीन इमारत, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या जहां भी इसे जगह मिलती, सो जाता था। खाने और शराब पीने के लिए वह निर्माणाधीन इमारत से सरिया चोरी करता था। थोड़ी मात्रा में सरिया चोरी होने के कारण कोई भी मालिक इसकी पुलिस मेें शिकायत नहीं देता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसने यह भी बताया है कि सेक्टर-31 व सेक्टर-47 की वारदात में इस्तेमाल चाकू को उसने एक साइकिल बेचने के बाद मिले रुपयों से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें