फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों के लिए बनेगी अलग लेन

विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने सुरक्षित कावड़यात्रा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश । 
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांवड़ यात्रा के सुरक्षित आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग लेन बनाई जाएगी। इसके लिए जिला उपायुक्त ने बुधवार को निर्देश जारी किए। जिला उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को बिना किसी परेशानी के पूरा कराया जाए। सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा व राजस्थान के श्रद्धालु हरिद्वार से गुरुग्राम के रास्ते कांवड़ लेकर आते हैं। ऐसी व्यवस्था करें कि जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सके। जिला उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में सरहौल बॉर्डर से खेड़की टोल व राजीव चौक से सोहना रोड पर कांवड़ियों के लिए सर्विस रोड पर कोन व रस्सी लगाकर उनके लिए अलग से एक समर्पित लेन बनाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा 24 घंटे चलती है। ऐसे में रात्रि के समय कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से समर्पित लेन पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शंकर चौक, राजीव चौक व खेड़की टोल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाए। बैठक में मानेसर के निगमायुक्त साहिल गुप्ता, डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव, सीएमओ वीरेंद्र यादव सहित एनएचएआई व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें