गुरुग्राम। महिला थाना वेस्ट की टीम ने दो कंपनियों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। इस दौरान 300 से अधिक महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को टीम ने आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, कानूनी प्रावधानों को लेकर जागरूक किया। इसके साथ ही सभी को यातायात नियमों के बारे भी जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की ओर से अक्सर ये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सोमवार को महिला थाना पश्चिम की टीम ने पुलिस जागरूकता टीम इंचार्ज एसआई पूनम व दुर्गा शक्ति टीम ने दो जागरूकता सेमिनार आयोजित किए। उद्योग विहार फेज-4 स्थित एथिक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज व कोनेक्सियोन बैक ऑफिस प्राइवेट लिमिटेड में ये आयोजन हुआ। इन दोनों कार्यक्रमों में लगभग 300 महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो