फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी के सीनियर मैनेजर से 4.92 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर मारुति सुजूकी कंपनी के सीनियर मैनेजर से 4,92,026 रुपये की ठगी कर रही है। पीड़ित के पास ओवर स्पीडिंग के लिए ई-चालान के पेमेंट करने संबंधी मैसेज आया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेक्टर-83 स्थित वाटिका एमिलिया लग्जरी फ्लोर्स निवासी अमोल स्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मारुति सुजूकी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 15 जनवरी को उनके मोबाइल पर ओवर स्पीडिंग के लिए ई-चालान के पेमेंट के संबंध में एक मैसेज मिला। मैसेज में लिंक पर सरकारी पेमेंट वेबसाइट पर आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 500 रुपये की वैध चालान राशि का भुगतान करने का प्रयास किया। पेमेंट गेटवे पर कार्ड संबंधी जानकारी डालते ही क्रेडिट कार्ड से बिना सहमति व जानकारी के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के माध्यम से 4,92,026 रुपये डेबिट हो गए। क्रेडिट कार्ड से रुपये कटने के बाद ही अमोल स्वामी प्रसाद मेहता के पास आईसीआईसीआई बैंक के एक प्रतिनिधि की कॉल आई और प्रोसेस किए गए लेनदेन के बारे में बताया। अनुरोध के करने के बाद भी पीड़ित का क्रेडिट कार्ड व बैंक खाता ब्लॉक नहीं किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें