फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीनियर सिटीजन फेडरेशन ने उठाईं बुनियादी सुविधाओं की मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी और अन्य मुद्दों को लेकर एनवायरो व वाटिका प्रतिनिधियों से मिले करीब 40 निवासी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। सेक्टर-82 स्थित वाटिका सोसाइटी के करीब 40 निवासी विभिन्न मांगों को लेकर एनवायरो और वाटिका प्रबंधन के प्रतिनिधियों से मिले। इस दौरान निवासियों ने सामुदायिक केंद्र के निर्माण, आंतरिक सड़कों की स्थिति में सुधार, रखरखाव व्यवस्था को बेहतर बनाने सहित कई अन्य मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा।



सोसाइटी में नियमित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनने में अड़चन आने के कारण निवासियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को उठाने के लिए एक पंजीकृत सीनियर सिटीजन फेडरेशन ग्रुप का गठन किया हुआ है। इसी समूह के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेते हुए कहा कि लंबे समय से कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे लंबित हैं जिनके समाधान की आवश्यकता है। सोसाइटी में चलती आ रही लंबे समय से समस्याओं को लेकर जिला आयुक्त को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन



बैठक के दौरान निवासियों ने सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा सोसाइटी की सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने और सुरक्षा कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान करने को लेकर आवाज उठाई। बैठक में सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों के वेतन का मुद्दा भी उठा। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में कार्यरत सुरक्षा गार्डों के अप्रैल माह के 15 दिनों का वेतन अभी तक लंबित है।
विज्ञापन




-
एनवायरो का कार्य सोसाइटी में सेवाएं उपलब्ध कराना और रखरखाव संबंधी जिम्मेदारियों का काम करना है। सामुदायिक केंद्र जैसे विकास कार्यों और अन्य निर्णयों की जिम्मेदारी वाटिका कंपनी के अधिकार क्षेत्र में आती है। वहीं, सुरक्षा कर्मियों के बकाया वेतन को लेकर संबंधित कर्मचारी का फुल एंड फाइनल निपटान पूरा कर जल्द ही बकाया वेतन उनके खाते में जमा करा दिया जाएगा। - विरेंद्र नेगी, डीजीएम, एनवायरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें