फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरेलू सिलिंडरों से गैस भरकर बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आरआर कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास घरेलू सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर बेचने के मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ओर खाद्य आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के पतलिया गांव निवासी सतीश के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम के निरीक्षक सुरेश चंद, ईएसआई करण सिंह और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक इंद्र कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर को छापे मारे। निरीक्षण के दौरान वहां पर बड़े घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग करके 200 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गैस बेच रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें