फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मर्सिडीज सवार कपल से कहासुनी, लाठी-डंडे चले, सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी में की तोड़फोड़; वीडियो वायरल

Fri, 19 Dec 2025 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मर्सिडीज कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। वे एक्जिट गेट से एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, क्योंकि पार्किंग नियमों के तहत रॉन्ग साइड से प्रवेश वर्जित है। इससे नाराज युवक ने गार्ड के साथ बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर 31 स्थित साइबर पार्क में गुरुवार देर रात मर्सिडीज कार सवार कपल और सुरक्षाकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और अंत में सुरक्षाकर्मियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गार्ड सुरक्षाकर्मी कार को तोड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मर्सिडीज कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। वे एक्जिट गेट से एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड अंकित ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, क्योंकि पार्किंग नियमों के तहत रॉन्ग साइड से प्रवेश वर्जित है। इससे नाराज युवक ने गार्ड के साथ बहस शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने गार्ड की पिटाई कर दी। जिसके बाद अन्य सिक्योरिटी गार्ड्स मौके पर एकत्र हो गए।

दोनों तरफ से खूब मारपीट हुई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। युवक की पहचान गांव इस्लामपुर के रहने वाले चमन डागर के रूप में हुई। इस झगड़े में चमन और और गार्ड अंकित दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही झाड़सा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बीरबति ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। मामले की गहन जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि मारपीट और तोड़फोड़ दोनों में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें