फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रहे दो सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में 22 सितंबर की रात करीब 10.20 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल सिक्योरिटी गार्ड ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस अभी तक दोनों सिक्याेरिटी गार्ड को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं कर पाई है। बतादें कि 22 सितंबर की रात को पैदल चल रहे दो सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गंभीर चोट लगने से एक सिक्योरिटी गार्ड मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के नंगला गुलाल गांव निवासी रिंकू (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे सिक्याेरिटी गार्ड उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी राजीव का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीते शनिवार की रात को राजीव ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

जांच अधिकारी परमजीत ने बताया कि दोनों युवकों को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान करके चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें