फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के लिए सुरक्षा चक्र तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
18 परीक्षा केंद्रों पर 6804 अभ्यर्थी होंगे शामिल, प्रत्येक केंद्र पर पुलिस राइडर करेगा लगातार पेट्रोलिंग
विज्ञापन

नंबर गेम - 380 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी)-2026 पुन : परीक्षा को लेकर पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार है। गुरुग्राम में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 6804 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर 380 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। परीक्षा को सफल और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक जांच, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने व परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 380 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 200 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जबकि 180 पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने व परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि किसी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न आए।
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुलिस राइडर तैनात की गई है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सहायता एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुख्य चौकों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर ईआरवी वाहन तैनात रहेंगे। गुरुग्राम पुलिस की ओर से सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे, यातायात नियमों का पालन करें व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। गुरुग्राम पुलिस परीक्षा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें