फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्यूलिप चौक पर बूथ और कैमरों से मजबूत होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 सोसाइटियों ने एसएचओ से उठाई मांग, सड़क निर्माण के बाद बूथ बनाने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-69 के ट्यूलिप चौक और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस बूथ बनाने की मांग उठाई गई है। ट्यूलिप ग्रुप की 10 और दो अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने वार्ड-18 के निगम पार्षद और बादशाहपुर थाने के एसएचओ से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने आपराधिक घटनाओं और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर चर्चा कर बूथ बनाने की मांग रखी। एसएचओ ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण पूरा होते ही यहां पुलिस बूथ बनवाया जाएगा। इसके लिए जगह उपलब्ध कराने के संबंध में नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने पूरे इलाके में अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्यूलिप वॉयलेट के अध्यक्ष अनिल कुमार अरोड़ा ने बताया कि एसएचओ ने सड़क का काम पूरा होने के बाद बूथ बनवाने का भरोसा दिया है। इससे पहले यह मांग कैबिनेट मंत्री और बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह के सामने रखी गई थी। उन्होंने भी आश्वासन दिया था। अरोड़ा के अनुसार, क्षेत्र में छीना-झपटी और अन्य आपराधिक घटनाओं से निवासी चिंतित हैं। पिछले दिनों पुलिस ने गश्त बढ़ाई है, लेकिन बूथ बनने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप ग्रुप की सोसाइटियों में पांच हजार से अधिक परिवार रहते हैं। इसके अलावा बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन और जीपीएल सोसाइटी में करीब 1500 परिवार हैं। बड़ी आबादी की सुरक्षा के लिए पुलिस बूथ और सीसीटीवी कैमरे जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें