फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटरों पर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लिया फैसला
विज्ञापन


कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्था की शिकायतों के बाद अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था को सख्त करने का फैसला लिया है। मरीजों की सुविधा और पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए काउंटरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पंजीकरण काउंटरों पर अब दो स्थायी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं महिला पंजीकरण काउंटर पर महिला सुरक्षा कर्मी को भी तैनात किया गया है, ताकि महिला मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षाकर्मी कतार व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रित करने और मरीजों को सही काउंटर तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


प्रबंधन का कहना है कि यदि किसी कर्मचारी की ओर से ड्यूटी में लापरवाही, मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार या जानबूझकर काम में देरी करने की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल प्रशासन का मानना है कि पंजीकरण व्यवस्था बेहतर होने से मरीजों का इंतजार कम होगा और ओपीडी सेवाएं भी अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगी। अधिकारियों ने कर्मचारियों को मरीजों के साथ विनम्र व्यवहार करने और समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


अधिक भीड़ होने पर लगेगा अतिरिक्त स्टाफ
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर पंजीकरण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। अधिक भीड़ होने पर इंटर्न और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी पंजीकरण काउंटरों पर लगाई जाएगी। साथ ही मरीजों की सुविधा और इंतजार का समय कम करने के लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। विशेष रूप से महिला पंजीकरण काउंटर पर व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। महिला मरीजों की सुविधा और कतार व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है।
-
डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें