फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: योगासन प्रतियोगिता में सेक्टर-43 के जीएमएसएसएस बना अंडर-14 चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को कादीपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग की विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में सेक्टर-43 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेक्टर-10 स्थित ब्लू बेल्स स्कूल की छात्रा इशिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शिक्षांतर स्कूल की छात्रा रानिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी सराहना की।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आयुष विभाग से अजीत कुमार सोलंकी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माकरोला से निधि, योग सहायक जोगिंदर, आशीष, शालू तथा सुरेंद्र ने निष्पक्ष रूप से प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें