गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 के छात्रों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन व कंपार्टमैंट समेत अन्य कार्ड प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर 23 और 24 जुलाई को भेजे जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने प्रदेश के सभी सेकेंडरी स्कूलों के मुखियाओं को इस बारे जानकारी भेज दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल के मुखिया परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन एवं कंपार्टमैंट कार्ड 23 जुलाई, 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, 24 जुलाई, 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड के जारी पत्र के अनुसार, यदि विद्यालय मुखिया स्वयं ये प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर सकते हैं तो अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक को इस कार्य के लिए आ सकते है। जिस अध्यापक को विद्यालय के मुखिया की ओर से आएंगे। संवाद