फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण का दूसरा चरण 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयासों से डाइट में शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को षट्कर्म, सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, पतंजलि योगसूत्र, ध्यान, हठयोग एवं श्रीमद्भगवद्गीता से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी के दिशा-निर्देशन में डॉ. भूदेव, योग स्पेशलिस्ट, जोगिंदर सिंह, योग सहायक एवं अंजू बाला, योग सहायक की ओर से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ. मंजू कुमारी ने बताया कि आयुष विभाग का मुख्य उद्देश्य योग एवं आयुष पद्धतियों को लोगों तक पहुंचाना और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करेगें, जिससे बच्चों में शारीरिक सक्रियता, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच का विकास होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें