फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गेस्ट टीचर्स 15 को कुरुक्षेत्र में करेंगे मॉक संसद, सीएम आवास के घेराव की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

किसान संयुक्त मोर्चा, सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठन करेंगे गेस्ट टीचर्स का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गेस्ट टीचर्स अपनी मांगों को लेकर 15 नवंबर को कुरुक्षेत्र में मॉक संसद का आयोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे। गेस्ट टीचर्स के इस मॉक संसद में किसान संयुक्त मोर्चा, सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य कर्मचारी संगठन गेस्ट टीचर्स का समर्थन करेंगे। उक्त जानकारी राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव ने दी। वे गुरुग्राम में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार की तरह प्रदेश में भाजपा सरकार ने भी गेस्ट टीचर्स के साथ धोखा किया है।
राज्य प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि पिछले करीब 20 साल से गेस्ट टीचर्स आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रदेश में वर्ष 2005 में गेस्ट टीचर्स के लिए पॉलिसी बनाई थी, जिसमें गांव के योग्य उम्मीदवारों को पीरियड के आधार पर नियुक्त किया गया। इसके बाद प्रदेश की हुड्डा सरकार ने वर्ष 2014 में दो पॉलिसी बनाई, जिनमें तीन साल का कान्ट्रेक्ट व दूसरी 10 साल की पॉलिसी शामिल थी। इन दोनों पॉलिसी के तहत शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को गेस्ट टीचर्स को कान्ट्रेक्ट पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने कहा कि गेस्ट टीचर्स ने रोहतक व पंचकूला में रात्रि पड़ाव डाला गया, इसके बाद कॉलेजों के गेस्ट लेक्चरर्स को पक्का कर दिया गया था। लेकिन गेस्ट टीचर्स पक्के नहीं हो पाए क्यों कि कुछ ही दिन पहले आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद से ही गेस्ट टीचर्स लगातार नियमितीकरण के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार ने केवल झूठे आश्वासन दिए। करीब 22 हजार गेस्ट टीचर्स में से करीब 12 हजार गेस्ट टीचर्स ही अब कार्यरत हैं, जबकि अन्य गेस्ट टीचर्स या तो सेवानिवृत हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को रामलीला मैदान में कई संगठनों के कर्मचारी करेंगे रैली पत्रकारवार्ता में महिला विंग की राज्य वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश रानी, सुरेश नोरा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव, सुशील कुमार, जेपी मित्तल व गुरुग्राम गेस्ट टीचर्स के जिला प्रधान मनोज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें