फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर की दूसरी मेरिट सूची जारी, सीट नहीं भरने पर जारी होगी तीसरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातकोत्तर में दाखिला के लिए ओपन काउंसलिंग के तहत महाविद्यालय स्तर पर मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों के मोबाइल पर महाविद्यालयों की ओर से लिंक का मैसेज भेजा गया, जिसके माध्यम ऑनलाइन फीस जमा कराने के लिए विद्यार्थियों को रात्रि 12 बजे तक का समय मिला है। मध्य रात्रि के बाद पोर्टल बंद होने के कारण विद्यार्थी फीस नहीं जमा करा पाएंगे। महाविद्यालय स्तर पर दो मेरिट के बाद भी अगर सीट खाली बचती हैं तो आगामी दो दिनों में तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को जारी मेरिट सूची में नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर की काफी कम सीट खाली हैं। जारी मेरिट में लगभग सीटें भरने की उम्मीद है। बुधवार को पोर्टल पर देखा जाएगा कि कितनी सीटों पर दाखिला नहीं हो सका है, जिसके बाद अगली मेरिट सूची जारी करके सभी सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें