अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर थार से स्टंटबाजी कर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले भी थार कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में बादशाहपुर थाने में केस दर्ज किया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें चिनार ढाबा बादशाहपुर के पास एक थार गाड़ी चालक व एक स्कॉर्पियो गाड़ी चालक सड़क के बीचोंबीच कार को गोल-गोल घुमाकर स्टंट कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर थार कार चालक को गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में अब पुलिस ने स्कॉर्पियो कार चालक को काबू किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने बादशाहपुर थाने में केस भी दर्ज किया था। दोनों आरोपी खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे थे।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को थार कार चालक हरीश निवासी बादशाहपुर को गिरफ्तार किया था। वहीं, इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो कार चालक राकेश कुमार निवासी बादशाहपुर को अब गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में लिया है। इस संबंध में गुड़गांव पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।