फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी टैक्स रसीद बेचने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आरटीए गुरुग्राम की टीमों ने की थी संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। फर्जी टैक्स की रसीदें तैयार करने, रखने व टैक्सी चालकों को बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी टैक्सी चालकों से रुपये लेकर फर्जी रसीद देता था। आरोपी की पहचान राकेश यादव निवासी रामगढ़, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

24 जनवरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आरटीए कार्यालय गुरुग्राम की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डीएलएफ फेज-4 में सुपर मार्ट-2 के पीछे एक मकान में किराये के कमरे में छापा मारा था, जहां से टीम ने फर्जी टैक्स रसीदें बरामद की थीं। इस कमरे पर दो व्यक्ति फर्जी टैक्स की पर्चियां, टोल टैक्स की पर्चियां रखने व तैयार करते थे। वे टैक्सी चालकों को फर्जी पर्ची बनाकर उनसे मोबाइल पर ऑनलाइन रुपये लेते थे। कार्रवाई के दौरान कमरे से विभिन्न पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्ट विभाग की टैक्स की फर्जी रसीद, यात्री कर रसीद, टोल टैक्स की पर्चियां एयरपोर्ट पार्किंग की फर्जी रसीदों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान पीयूष श्रीवास्तव निवासी मुहुवारी, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। आरोपी के खिलाफ सुशांतलोक थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें