फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार में जबरदस्ती बैठाकर लूटने में दूसरा आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये की कार से वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव चौक पर एक युवक को कार में जबरदस्ती बैठाकर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झूंझुनू के जोड़ाबाबास गांव निवासी निखिल के रूप में हुई है। पवन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस की नाहरपुर रूपा चौकी ने मामला एक सितंबर को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 31 अगस्त को वह राजीव चौक पर झज्जर जाने के लिए खड़े थे। उसी दौरान वहां पर एक गाड़ी आई और उसमें उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया गया। पीड़ित के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पवन और निखिल ने अपने अन्य साथियों के साथ किराये की कार लेकर रुपयों के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें