फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डस्ट सप्लायर की हत्या के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में 6 जनवरी की सुबह डस्ट सप्लायर के सिर में गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस अब आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले कार्रवाई करते हुए संजय शर्मा (मृतक) की हत्या करने वाले उसकी मौसी के लड़के गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा व उसके साथी अनिल को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी गुरुदत्त शर्मा उर्फ बालेश्वर शर्मा से पूछताछ में पता चला कि 14 साल पुराना व्यवसायिक विवाद संजय शर्मा की हत्या की की वजह बना। यूट्यूब पर वीडियो देखकर हत्या की साजिश रची गई थी। पूछताछ में सामने आया कि संजय शर्मा व गुरुदत्त शर्मा का वर्ष 2011-12 तक क्रेशर बजरी का साझा व्यवसाय था, जोकि आपसी मनमुटाव के चलते बंद हो गया था। इसी रंजिश में संजय शर्मा (मृतक) व गुरुदत्त शर्मा के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों गुरुदत्त शर्मा व अनिल से पूछताछ की जा रही है। संजय शर्मा को गोली मारने में प्रयोग किए हथियार को उपलब्ध कराने वाले के बारे में जानकारी ली गई है। उसको गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें