फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसडीएम ने फ्लाइंग स्क्वायड को दी निरंतर छापेमारी की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर सख्ती
विज्ञापन


अप्रैल से अभी तक 58 वाहनों को किया गया जब्त, दर्ज हुई 21 एफआईआर


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एसडीएम परमजीत चहल ने अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड को संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (खनन) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बैठक में कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहनों को जब्त करने के साथ-साथ दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर मुख्य प्वाइंट्स पर नाके लगाने और वहां वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर बनाकर उसकी प्रति उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा। बैठक में जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि अप्रैल 2025 से सिंतबर 2025 तक जिले में अवैध खनन में संलिप्त 58 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा 53 लाख 18 हजार 554 रुपये जुर्माना वसूला गया है और 21 एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस अवसर पर एडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, एसडीएम सोहना अखिलेश यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें