फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों व व्यापारियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, फसल की लिफ्टिंग जल्द कराने के दिये आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना अनाज मंडी में किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों और व्यापारियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह बात सोहना एसडीएम अखिलेश यादव ने अनाज मंडी के निरीक्षण के दौरान कही हैं। इस अवसर पर उन्होंने गेहूं की फसल की लिफ्टिंग तुरंत कराने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोहना एसडीएम अखिलेश यादव ने अनाज मंडी में पहुंचकर गेहूं की सरकारी खरीद का निरीक्षण किया। जिनके साथ मार्केट कमेटी के अधिकारी भी साथ थे। एसडीएम ने मंडी पहुंचकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही किसानों व व्यापारियों से समस्याओं की जानकारी भी हासिल की। एसडीएम ने खरीद के बारे में भी पूछताछ करके आवश्यक निर्देश दिए। लिफ्टिंग कार्य में देरी होने पर उन्होंने तुरंत ही ट्रांसपोर्ट एजेंसी को कार्य करने के फरमान दिए हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर टेकचंद, आढ़ती विकास गुप्ता आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें