हथीन। एसडीएम हरिराम ने मंडकौला स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण गतिविधियों और चालू शैक्षणिक सत्र की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मध्यान्ह भोजन योजना, पेयजल आपूर्ति और शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने शिक्षण स्टाफ से शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली और शिक्षकों व विद्यार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त किया। इसके बाद एसडीएम ने मंडकौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों, वैक्सीन के रखरखाव और कोल्ड चेन व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम हरिराम ने बताया कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाना तथा इनका सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। संवाद