नूंह। उजीना पुल के पास कच्चे रास्ते पर सवारी का इंतजार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार निवासी खेड़ली ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह अपनी भाभी सीमा रानी के साथ उजीना पुल के पास कच्चे रास्ते पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक तेज गति और लापरवाही से आया और उसकी भाभी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सीमा रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई कृष्णपाल के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोटरसाइकिल चालक की पहचान कर मामले की जांच कर रही है। संवाद