फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आल्हा घाटी में बनेगी 41 फीट ऊंची शनिदेव प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। तिजारा मार्ग अरावली की वादियों में स्थित श्री शनिदेव मंदिर आल्हा घाटी परिसर में महाराज शनिदेव की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। बाबा खेतानाथ आश्रम समिति के सौजन्य और शहर के दानी लोगों के सहयोग से बनने वाली इस प्रतिमा पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी। प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 8:15 बजे शुभ मुहूर्त में किया गया। आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर मुहूर्त संपन्न कराया गया। मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य यशपाल भटेजा और लवली भटेजा ने बताया कि मंदिर परिसर में 41 फीट ऊंची श्री शनिदेव महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आकर्षण बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें